कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के बीच प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे हरियाणा में शीतलहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाली 27 जनवरी तक धुंध व ठंड जारी रह सकती है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ेंगी, जिससे 27 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। इस वजह से हरियाणा में मौसम विभाग ने धुंध और ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।