Home haryana भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज को करें एकजुट :- डॉ अरविंद शर्मा

भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज को करें एकजुट :- डॉ अरविंद शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पहरवार में भगवान परशुराम जयंती 17 मई की जगह अब 30 मई को होगी

मोदी-नायब सरकार की योजनाओं को हर जागरूक तक पहुंचाने का लें संकल्प

नेता नहीं, सेवक बनकर रहना है मकसद

समिति को विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें समाज को एकजुट बनाने, मिलकर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर समुदाय, हर वर्ग को साथ लेकर सबका उत्थान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय जयंती समारोह अब 17 मई की जगह 30 मई को होगा, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से जन-जन उमड़ेगा। सहकारिता मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से भगवान परशुराम जनकल्याण समिति को विकास कार्यों के उद्देश्य से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
रविवार को भगवान परशुराम जनकल्याण समिति द्वारा सेक्टर 2 में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदना की व समाज भलाई का संकल्प लिया। पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की केंद्र स्तर पर बैठक निर्धारित होने के कारण 17 मई को पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह अब 30 मई को होगा। उन्होंने कहा कि इस जयंती समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से ब्राह्मण व सर्व समाज अपनी भागीदारी करेगा। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गऊ में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं, उसी प्रकार ब्राह्मणों में 36 बिरादरी का वास है। ब्राह्मण हर किसी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में और इसे बरकरार रखने में ब्राह्मणों का बड़ा योगदान है, जिसकी पूरा देश सराहना करता है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 36 बिरादरी का ध्यान रखने वाले नेता हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की संत-महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना को बढ़ाते हुए जयन्तिया को निरंतर आयोजित करने की परंपरा को निभाया है। आज उनके नेतृत्व में प्रदेश के भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण हुआ है। 600 करोड़ रुपए की लागत से कैथल में भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवान परशुराम जयंती का राजकीय अवकाश भाजपा सरकार द्वारा घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि नौकरियों  में पारदर्शिता युवाओं के लिए वरदान बनकर आई है। हमें अपने युवाओं को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वो देश व समाज के निर्माण में अपना भरपूर योगदान दे सकें।

इस मौके पर समिति प्रधान ललित कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान हरिकिशन भारद्वाज, उप प्रधान ओंकार पराशर, महासचिव डॉ कपिल कौशिक, सचिव रामकुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष डॉ हरिओम वशिष्ठ ने पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेवरानंद महाराज, महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?