Home haryana शूटर रवि कुमार ने दिल्ली में जीता सिल्वर, प्रदेश का नाम किया रोशन

शूटर रवि कुमार ने दिल्ली में जीता सिल्वर, प्रदेश का नाम किया रोशन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। रोहतक की गन फॉर विक्ट्री शूटिंग रेंज के खिलाड़ी रवि कुमार ने दिल्ली में चल रही 23वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्रा सिंह मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रवि ने यह मेडल चैंपियनशिप की जूनियर वर्ग की 50 मीटर प्रोन पोजीशन इवेंट में हासिल किया है।  

रवि की कोच अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं खेल विभाग में शूटिंग कोच काजल सैनी है, जिनके मार्गदर्शन में वह इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुआ। काजल ने बताया कि इस इवेंट में देशभर से 100 से अधिक शूटर्स ने हिस्सा लिया था मगर रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल सिल्वर मेडल जीता, बल्कि 620.4 का स्कोर बनाकर इतिहास भी रच दिया।  रवि के मंटर भारतीय शूटिंग टीम के सीनियर प्रशिक्षक मनोज कुमार है, जिन्होंने उसे तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

गन फार विक्ट्री शूटिंग  रेंज के प्रभारी रोहित बल्हारा ने बताया कि रवि मूल रूप से गोहाना का रहने वाला है और वह जब से यह रेंज ओपन हुई है तभी से यहां रोहतक में  प्रशिक्षण ले रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक लौटने पर रवि का जोरदार स्वागत किया जायेगा।

बल्हारा ने बताया कि गन फार विक्ट्री शूटिंग रेंज रोहतक व आसपास के क्षेत्र कीएक मात्र ऐसी शूटिंग  रेंज  है जिसमें 50 मीटर राइफल के प्रशिक्षण की सुविधा है अन्यथा हरियाणा के शूटिंग खिलाड़ियों को इसके लिए दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग  रेंज  पर जाना पड़ता है।  


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?