Home Chandigarh नेशनल 50 बॉल्स चैंपियन बनीं चंडीगढ़ की बेटियाँ, पंजाब को फाइनल में 22 रन से दी मात

नेशनल 50 बॉल्स चैंपियन बनीं चंडीगढ़ की बेटियाँ, पंजाब को फाइनल में 22 रन से दी मात

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) में आयोजित तीसरी जूनियर 50 बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा और पंजाब को पराजित किया। यह चैंपियनशिप 5 मई तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर से कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

चंडीगढ़ गर्ल्स टीम ने पहले मुकाबले में ओडिशा को 8 विकेट से हराया। इस मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 93 रन बनाए, जिसके जवाब में ओडिशा की टीम केवल 42 रन पर सिमट गई। इस मैच की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ ऐशल लूथरा रहीं, जबकि कीरतजोत को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और जिया दुरेजा को सर्वश्रेष्ठ फील्डर घोषित किया गया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ऐशल को मिला।

फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने पंजाब को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चंडीगढ़ ने 64 रन बनाए, जिसमें ऐशल ने 22 और मीनाक्षी ने 6 रनों का योगदान दिया। जवाब में पंजाब की टीम मात्र 42 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में मीनाक्षी ने 2 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जिया ने 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच मीनाक्षी रहीं।

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मीनाक्षी को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया।

यह चैंपियनशिप एमेच्योर 50 बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे इंटरनेशनल 50 बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है। चंडीगढ़ की टीमों ने 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के तत्वावधान में भाग लिया। गर्ल्स टीम की कप्तानी ऐशल लूथरा ने की, जिन्होंने नेतृत्व के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार योगदान दिया। चंडीगढ़ की टीमें कोच गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में चैम्पियन में गयी थी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कमल त्यागी ने कहा कि चंडीगढ़ की बेटियों ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका समर्पण, अनुशासन और टीम भावना प्रेरणादायक है। हम उन्हें इस उपलब्धि के लिए दिल से बधाई देते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?