Home Kurukshetra News नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे

नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे

by ND HINDUSTAN
0 comment

अध्यक्षा और नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए नगर के विकास के लिए कार्य करने को कहा विधायक अशोक अरोड़ा ने

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने आज नगर परिषद की बैठक मे शामिल होकर जनहित के अनेक मुद्दों को उठाया। स्थानीय निकाय चुनाव के पश्चात आयोजित इस बैठक मे अशोक अरोड़ा ने कहा कि कि हुडा के सेक्टरों मे बने हुए सामुदायिक केंद्रो की खस्ता हालत पर बोलते हुए कहा कि पहले इनकी मैंटेनेंश का कार्य प्राईवेट तौर पर दिया गया था लेकिन वह कार्य सिरे नही चढा लेकिन नगर परिषद को चाहिए कि वह इनकी मैंटेनेंश करवाए ताकि ये सामुदायिक केंद्र जनता के उपयोग मे आ सकें। उन्होने कहा कि इन सामुदायिक केंद्रो की हालत बहुत खस्ता है, इसलिए इनकी मैंटेनेंश की जानी जरूरी है। इसी के साथ-साथ अशोक अरोड़ा ने कहा कि बरसात के सीजन से पहले नालों की सफाई करवाई जाए ताकि बरसात के मौसम मे बाजारों और कॉलोनियों मे पानी खड़ा न हो। उन्होने कहा कि नालों की सफाई के लिए उनके उपर बने चबूतरे और थड़े भी तोडऩे पड़ें तो तोड़े जाने चाहिए। उन्होने कहा कि थोडी बरसात होने पर ही शहर के बाजारों मे पानी खड़ा हो जाता है और दुकानों मे भी पानी घुस जाता है जिससे जनता व दुकानदारों को परेशानी उठानी पडती है। विधायक ने नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था की ओर भी ध्यान दिलाया और सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था करने के बारे मे कहा। बंदरों के आतंक से नगर वासियों को छुटकारा दिलाने की बात भी अरोड़ा ने उठाई और कहा कि बंदरों के आतंक से जनता दुखी है। इस समस्या की ओर भी नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। परिषद के अधिकारियों ने विधायक अशोक अरोड़ा को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए इन समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा तथा नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करने चाहिए। उन्होने आशा प्रकट की नगर परिषद के सभी पार्षद जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगेें।
 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?