Home Kurukshetra News किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर,

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर,

by ND HINDUSTAN
0 comment

आपदा प्रबंधन में सहयोग करें नागरिक- डीसी पार्थ गुप्ता

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर । किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। अवकाश पर गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तुरंत प्रभाव से अवकाश रद्द किया जाता है, वे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना मोबाईल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम व नगर पालिका, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन प्लान को जल्द अपडेट करें। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव के लिए टीमें तैनात है, एनडीआरएफ एवं जिला पुलिस बल की विशेष टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला में प्राथमिक राहत केंद्रों को तैयार किया गया है, जहां खाद्य सामग्री, दवाइयां, पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे शांति बनाए रखें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह से बचें।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपातकालीन सूचना के लिए जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा जिसका नम्बर 01732-237801 एवं डॉयल 112 पर सूचित कर सकते है। यह कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन के दौरान सभी प्रकार के कम्युनिकेशन का केंद्र होगा, जहां से संबंधित विभागों को निर्देश और सूचनाएं दी जाएंगी। जिला प्रशासन की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपडेट लेते रहें। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय, इस्जेक, पेपरमिल, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न ऐसे स्थान निश्चित किए गए है जहां पर सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार सभी पंचायतों में स्कूलों, गुरुद्वारों और धार्मिक स्थानों पर सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की आपदा से लोगों को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने आपदा के समय में जिला के नागरिकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए अनुरोध किया और कहा कि किसी भी तरह की सोशल मीडिया पर गलत अफवाह पर ध्यान न दें और लोगों को  जागरूक करें। डीसी ने जिले वासियों से अनुरोध किया कि ऐसे समय में हम आपस में मिलकर इस आपदा से अपना बचाव कर सकते है।
उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। हमने सभी आवश्यक कदम उठाएं हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक की भूमिका अदा करने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता, जगाधरी के एसडीएम सोनू राम, सीईओ जिला परिषद वीरेन्द्र सिंह ढुल, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीआईओ विनय गुलाटी, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?