Home Kurukshetra News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को दिया करारा जवाब–सुभाष सुधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को दिया करारा जवाब–सुभाष सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे राष्ट्रीय संकल्प और एकजुटता का प्रतीक

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे राष्ट्रीय संकल्प और एकजुटता का प्रतीक है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस सफल सैन्य अभियान के लिए वे प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और रणनीतिक दक्षता से देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त, स्वाभिमानी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज भारत न केवल अपनी सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है, बल्कि विश्व के मंच पर शांति, विकास और स्थायित्व के लिए भी एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने ने नागरिकों का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मॉक ड्रिल और अन्य तैयारियों में सक्रिय सहभागिता कर सरकार और प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संकट की घड़ी में नागरिकों की सजगता और सहयोग सराहनीय है।
         पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी साधुवाद दिया, जिन्होंने मुस्तैदी और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय प्रशंसनीय रहा। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है, और ऐसे हर प्रयास में केंद्र सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?