Home Ambala News भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत का जश्न अम्बाला छावनी में 18 मई को तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जाएगा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत का जश्न अम्बाला छावनी में 18 मई को तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जाएगा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

राजकीय कालेज, अम्बाला छावनी से प्रातः 10 बजे शुरू होगी तिरंगा यात्रा, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षण व अन्य संस्थाओं को भी दिया जाएगा निमंत्रण – विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का किया आह्वान, लोगों को किया संबोधित

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत का जश्न अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया जाएगा। यह यात्रा 18 मई, रविवार को प्रातः 10 बजे अम्बाला छावनी के राजकीय कालेज से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण पत्र भी बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सैन्य छावनी है और यहां के निवासियों में पूरा जोश है और तिरंगा यात्रा पूर्व सैनिक व सभी शामिल होंगे जिससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

विज गत दोपहर अम्बाला छावनी के ग्रेस पैलेस में तिरंगा यात्रा आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश भक्ति की भावना को लेकर सर्व समाज के साथ निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर निमंत्रण दें तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शिक्षण व अन्य संस्थाओं को भी निमंत्रण दिया जाए।

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत दिनों पाकिस्तान ने कश्मीर के पहलगाम में कायराना हरकत की थी उस पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को सबक सिखाने, आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए युद्ध लड़ा गया और तीन दिन में ही पाकिस्तान की 13वीं हो गई।

भारत ने अनेकों आतंकवादियों के ठिकाने पाकिस्तान में तबाह किए, 100 के लगभग आतंकी मारे गए और कई हवाई अड्डे नष्ट किए गए। सारे देश में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है और लोग अपनी खुशी का इजहार तिरंगा यात्रा निकालकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और हम चाहते हैं कि हम भी अपने शहर में सैनिकों का सम्मान करने के लिए एक अच्छी तिरंगा यात्रा निकाले और इसी के लिए आज सभी एकत्रित हुए हैं।

राजकीय कालेज से प्रारंभ होकर यात्रा छावनी के विभिन्न बाजारों में जाएगी – विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रा के लिए आम लोगों, शहर की शिक्षण, धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को निमंत्रण दिया जाएगा ताकि इसमें सभी मिलकर इस जीत के जश्न को मनाएं। यह यात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे राजकीय कालेज से शुरू होकर कबाड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सदर बाजार, निशात रोड से होते हुए राजकीय कालेज में यात्रा संपन्न होगी। उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में शामिल होने का आह्वान करें ताकि देश की सेनाओं का मनोबल सदा ऊंचा रहें और प्रत्येक देशवासी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहें।

यह यात्रा देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए निकाली जा रही हैं क्योंकि तिरंगा सभी का है – विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना लेकर हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यह देश की यात्रा है, यह तिरंगे की यात्रा है, तिरंगा सभी का है और इसमें कोई धर्म, जाति, पार्टी नहीं बल्कि तिरंगा सभी का है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सैन्य छावनी है और यहां के निवासियों में पूरा जोश है और तिरंगा यात्रा पूर्व सैनिक व सभी शामिल होंगे जिससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता कपिल विज, जसबीर सिंह जस्सी, बलविंद्र शाहपुर, ओम सहगल, सोम चोपड़ा, सुरिंदर बिंद्रा, मदन लाल शर्मा, सुरिंदर बिंद्रा, राजीव गुप्ता, किरण पाल चौहान, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बेहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, रामबाबू यादव, भारत कोछड़, पुनीत सिरपाल, फ़क़ीर चंद, बलित नागपाल, तरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?