Home Chandigarh हरियाणा: सिर्फ राज्य नहीं, देश का स्पोर्ट्स इंजन

हरियाणा: सिर्फ राज्य नहीं, देश का स्पोर्ट्स इंजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

खेल भूमि हरियाणा, जहां गाँव- गाँव से निकलते हैं चैंपियन

हरियाणा की खेल नीति के आ रहे सकारात्मक परिणाम

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह भारत के खेल मानचित्र पर केवल एक राज्य नहीं, बल्कि खेल प्रतिभा की धुरी है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने हालिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है। हरियाणा वह भूमि है जहां खेल केवल शौक नहीं, जीवन का हिस्सा हैं। हमारे गांवों में खेल प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है, और हर घर से एक खिलाड़ी निकल रहा है जो देश का नाम रोशन कर रहा है। राज्य अब भारत के लिए खेलों का इंजन बन चुका है।

सरकार की नीति, मैदान में दिख रहा असर

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की व्यवस्थित और दूरदर्शी खेल नीति के चलते खिलाड़ियों को अब बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षक और अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। हाल ही में सरकार ने खेल बजट में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अनेक नई योजनाओं को लागू किया है, जिनमें मिशन ओलंपिक – 2036 के तहत दीर्घकालिक एथलीट विकास, खेल नर्सरी की स्थापना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार, खिलाड़ियों को बीमा और नकद पुरस्कार की मजबूत योजनाएं, खेल अवसंरचना का तेजी से आधुनिकीकरण शामिल है।

हरियाणा की खेल नीति के आ रहे सकारात्मक परिणाम

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से युवाओं के खेल कौशल को और निखारने के लिए देशभर में खेलो इंडिया की शुरुआत की, जिसके चलते खेलों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के सातवें संस्करण में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 117 पदक अपने नाम किए और प्रदेश का नाम रौशन किया। 39 गोल्ड मेडल के साथ हरियाणा पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। यह हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति का ही परिणाम है कि लगातार खेल टूर्नामेंट्स में प्रदेश के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं।

गांव से ग्लोरी तक: हरियाणा का सफर

हरियाणा के युवा आज एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में लगातार देश को गौरव दिला रहे हैं। राज्य का योगदान ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी उल्लेखनीय रहा है। हरियाणा की मिट्टी में मेहनत और अनुशासन का संगम है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को उनके सपने पूरे करने के लिए हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करवा रही है।

भविष्य की दिशा – हरियाणा का खेल विजन

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में हरियाणा न केवल खिलाड़ियों की संख्या में, बल्कि गुणवत्ता और पदकों के मामले में भी देश का सबसे अग्रणी राज्य बने। खेल हरियाणा के हर बच्चे की शिक्षा और जीवन शैली का हिस्सा बने, इस ध्येय के साथ सरकार काम कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?