Home Chandigarh साक्षात मातृत्व की प्रतिमूर्ति थी माता अहिल्याबाई होलकर : ओमप्रकाश धनखड़

साक्षात मातृत्व की प्रतिमूर्ति थी माता अहिल्याबाई होलकर : ओमप्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा जिला कार्यालय में त्रिशती जयंती कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि माता अहिल्या बाई होलकर ऐसी प्रतिमूर्ति थी, जिनमें मां से लेकर शासक तक का समावेश था। उन्होंने निर्विवाद व निष्पक्ष शासक के रूप में खुद को पेश करके एक मिसाल कायम की, जो सराहनीय है।
ओमप्रकाश धनखड़ गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय हिसार में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशती जयंती कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी के संयोजन में हुई गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व अनूप धानक ने भी संबोधन दिया। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि माता अहिल्या बाई होल्कर साक्षात मातृत्व की प्रतिमूर्ति थी। उनके शासन में हर बच्चा उन्हें मां समझकर सानिध्य माता था। उन्होंने निष्पक्षता का ऐसा उदाहरण पेश किया कि जरूरत पड़ी तो खुद के बेटे को भी दंड देने से गुरेज नहीं किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी माता अहिल्या बाई होल्कर के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे महापुरूषों को सामने लाया गया है, जिन पर हमें गर्व है।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि उपरोक्त के अलावा गोष्ठी में जिला महामंत्री आशीष जोशी, पार्टी नेता रामनिवास राड़ा, भूपेन्द्र पनिहार, सीमा शर्मा, विक्रम कासनिया, मीनू भुटानी, स्नेहलता निंबल, प्रोमिला पूनिया, उषा सिंह व सुदेश चौधरी सहित सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुई।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?