Home Kurukshetra News हर गांव में पंचायत भवन बनाना सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण लाल पंवार

हर गांव में पंचायत भवन बनाना सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण लाल पंवार

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

औक । हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरपंच गांव का जिम्मेदार व्यक्ति होता है। उसे अपनी शक्तियों का सकारात्मक दिशा में व गांव के विकास में प्रयोग करना चाहिए। राज्य सरकार गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए गांव में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। श्री पंवार सोमवार को जिला पानीपत में खण्ड मडलौडा के सरपंचों व ग्राम सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6200 ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार हर गांव में प्राथमिकता से पंचायत भवन बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 541 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जिन गांवों में महिला सांस्कृतिक केन्द्र अभी तक नहीं बने हैं उनके निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इण्डोर जिम गांव में खोले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य गांव में खेल का वातावरण तैयार करना है।

पंवार ने कहा कि गांव के शमशान घाट की चारदीवारी करवाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के 2200 तालाबों का जीर्णोद्धार करने का भी सरकार कार्य कर रही है। इसको लेकर कार्य को गति प्रदान की जा रही है। इन तालाबों को शीघ्र बनाया जाएगा। इनके सुधारीकरण को लेकर सरपंचों को निष्ठा से कार्य करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?