Home Kurukshetra News सेना और शहीदों के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने लांघी मर्यादा की सीमा- हुड्डा

सेना और शहीदों के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने लांघी मर्यादा की सीमा- हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

अमर्यादित बयानबाजी पर महिला आयोग ले संज्ञान, बीजेपी करें कार्रवाई- हुड्डा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ।
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा नेता लगातार मर्यादाओं को लांघ रहे हैं। पहले मध्यप्रदेश के मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सेना के विरुद्ध गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया। और अब हरियाणा के बीजेपी सांसद ने आतंकी हमले के शिकार और शहीदों के विरुद्ध बेहद ही निम्न स्तर की टिप्पणी करी। ऐसा बयान नाकाबिल-ए-बर्दाश्त हैं। महिला आयोग को तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए और इससे पहले खुद बीजेपी को भी ऐसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस को सरकार में शामिल होने का न्यौते देने वाले बयान पर हुड्डा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान 11 साल के बीजेपी कार्यकाल की नाकामी को जगजाहिर करता है। खुद मुख्यमंत्री मान रहे हैं कि काम तो सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। बीजेपी ने अपने पूरे कार्यकाल में प्रदेश में एक भी बड़ा संस्थान या बड़ा उद्योग स्थापित नहीं किया। ना ही एक इंच भी मेट्रो और रेलवे लाइन को आगे बढ़ाया गया। ना ही प्रदेश में बिजली उत्पादन के लिए कोई नया प्लांट स्थापित किया। 2014 से पहले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा विकास के हर पैमाने में नंबर वन था। लेकिन आज हर क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ चुका है। अपनी इन्हीं नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

जाति जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस का एजेंडा था। कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी ने हर मंच से इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया था। यही वजह है कि बीजेपी को हमारी मांग के सामने झुकना पड़ा।

संगठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चौधरी उदयभान ने उम्मीद जताई कि यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि पार्टी इस दिशा में गंभीर है और लगातार इस पर काम चल रहा है। जल्द ही यह इंतजार खत्म होगा और तमाम पदाधिकारियों की सूची सबके सामने होगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?