Home haryana लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका :- मुख्यमंत्री

लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका :- मुख्यमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

हरियाणा सरकार मीडिया के हितों की सुरक्षा के लिए उठा रही प्रभावी कदम

एनडी हिन्दुस्तान

 रोहतक । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने राष्ट्रहित में अपनी लेखनी को आधार बनाने वाले सभी पत्रकारों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तंभ है और यही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।  
मुख्यमंत्री शुक्रवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कलम के प्रहरियों को सलाम किया। अधिवेशन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व बाबा कपिलपुरी जी महाराज विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ अधिवेशन का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि नारद मुनि के वंशज होने के नाते पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह कर रहे सभी मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह पावन दिवस हमारे पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन करने का दिन भी है, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। साथ ही उन्होंने अरूट महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है और हमारा राष्ट्र विश्व में अग्रणी बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
देश की आजादी के आंदोलन में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले विचार निर्माता पत्रकार ही होते हैं, जिनके निरंतर सहयोग से राष्ट्र उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हरियाणा सरकार भी मीडिया के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है। समाज में नई चेतना उत्पन्न करते हुए योजनाओं से लाभान्वित करने में मीडिया की सक्रिय भूमिका सदैव प्रशंसनीय है। उन्होंने मीडिया बंधुओं को सरकार की कुशल कार्यशैली के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए नैतिक पत्रकारिता पर फोकस करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि मीडिया फ्रेंडली माहौल सरकार दे रही है ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपनी लेखनी का इस्तेमाल समाज हित में कर सकें।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही यूनियन की ओर से रखी गई मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पत्रकारों को लेकर यह दूरगामी सोच थी, जिसके चलते पत्रकारों की पेंशन हरियाणा राज्य में शुरू की गई। वे पत्रकारों का दर्द समझते थे और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की सोच के चलते मनोहर लाल ने पत्रकारों के हित मेें पत्रकारों की पेंशन के अलावा हर जिले में मीडिया सेंटर का निर्माण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पत्रकारों के हितों को लेकर संजीदा तरीके से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से मंडल आयुक्त पी.सी.मीणा, एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार, डीसी धर्मेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट सहित यूनियन के पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष अश्वनी दत्ता, अजय मल्होत्रा, भूपेन्द्र धर्माणी, सरदार बलजीत सिंह, महासचिव इन्द्रवेश दूहन, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, सुभाष बजाज, अर्जुन जज्गा, विजय महता, वरिष्ठ पत्रकार नरोतम बागड़ी, पवन मित्तल, विजय कौशिक, प्रदीप साहू, पंकज आत्रेय, ललित शर्मा, सुरेन्द्र महता, मनमोहन शर्मा, मनोज वर्मा, पायल आहूजा, नरेन्द्र राणा, नगर निगम रोहतक के मेयर रामअवतार बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका सहित व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?