Home Chandigarh राष्ट्रीय खेल 2025 में नेटबॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारी को किया सम्मानित

राष्ट्रीय खेल 2025 में नेटबॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारी को किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़।  हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल 2025 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए नेटबॉल में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी कर्ण को सम्मानित किया है।

कर्ण वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। राज्य की खेल प्रतिभा में उनके योगदान की सराहना करते हुए मंत्री ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्ण की लगन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरे हरियाणा राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने खेलों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया और आशा व्यक्त की कि कर्ण की यह सफलता सार्वजनिक सेवा में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को भी खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़‍ियों को प्रोत्साहन देने और समाज के सभी वर्ग को खेलों के प्रति जागरूक करने व अनुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?