Home Karnal news करनाल के प्रतिभाशाली एथलीट राजेश खन्ना को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

करनाल के प्रतिभाशाली एथलीट राजेश खन्ना को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम ने करनाल के प्रतिभाशाली एथलीट और एयर फोर्स से सेवानिवृत्त राजेश खन्ना को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हाल ही में ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 और केरल में संपन्न नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने के उपलक्ष्य में दिया गया।

राजेश खन्ना ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल राज्य बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाया है। इससे पहले भी वे विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

राजेश खन्ना ने अपने संबोधन में इस सम्मान के लिए हरियाणा सरकार और खेल मंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वे भविष्य में भी खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राजेश खन्ना की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उनके जैसे खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से ही हरियाणा आज देश के अग्रणी खेल राज्यों में गिना जाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?