कचरे व वेस्ट की 15 साल बाद मैनेजमेंट कैसे करेंगे योजना करें तैयार
ड्रेन, नहर व अन्य पुलों से कचरा फेंकने से रोकने के हों उचित प्रबंध
एसडीएम अमन कुमार ने स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की उचित प्लानिंग बनाई जाए, कचरा डालने की जगह तय करके 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाले कचरे व वेस्ट की 15 साल बाद मैनेजमेंट कैसे की जाएगी, पूरी योजना को तैयार करें। मौजूदा समय में ड्रेन, नहर और अन्य पुलों से पानी में कचरा फेंकने से रोकने के जाल लगाकर उचित प्रबंध किए जाएं। साथ ही गांवों के तालाबों से कचरा डालने से रोकने की प्लानिंग तैयार की जाए।
एसडीएम अमन कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छता को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले एसडीएम अमन कुमार ने मौजूदा समय के प्रदूषण को कम करने और भविष्य की प्लानिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शाहाबाद और गांव खेड़ी मारकंडा में तैयार किए जा रहे एसटीपी का स्टेट्ïस जाना। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही एसटीपी शुरू हो जाएगा। पुलिस लाइन की सीवरेज पाइप लाइन को खेड़ी मारकंडा एसटीपी से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर के ऐसे क्षेत्र की पहचान की जाए, जिस क्षेत्र में अनट्रीटेड वेस्टेज है। इन क्षेत्रों का अस्टीमेट बनाकर वेस्ट को ट्रीट करने की व्यवस्था की जाए। थानेसर शहर के साथ-साथ शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा के क्षेत्रों की भी जानकारी इकट्ïठी कर उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा सीवरेज की वर्ष 2015 की व्यवस्था, वर्तमान की व्यवस्था क्या रही और आने वाले 15 वर्ष बाद सीवरेज की क्या व्यवस्था होनी चाहिए।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि सरस्वती हेरीटेज विकास बोर्ड द्वारा दिए गए 18 घाटों पर फिल्टर की व्यवस्था हो, जहां पर डिस्चार्ज को फिल्टर लगाकर आउट हो सके। नरवाना ब्रांच, ब्रह्मसरोवर व अन्य ऐसी जगहों की फ्रेंसिंग की जाए। नगर परिषद, एचएसवीपी, एनआईटी और यूनिवर्सिटी मिलकर साफ-सफाई पर अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में डंप यार्ड के लिए 4 लोकेशन तैयार की जाए। ये लोकेशन ऐसी हों, जो आगामी 15 वर्ष की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए। इस मौके पर डीएसपी सुनील कुमार, हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीएम देवेंद्र भी मौजूद रहे।