Home Kurukshetra News रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक में आर्थिक तंगी, परिवार पालन एवं सुरक्षा पर हुई चर्चा  

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक में आर्थिक तंगी, परिवार पालन एवं सुरक्षा पर हुई चर्चा  

by ND HINDUSTAN
0 comment

बैठक में हुई चर्चा आर्थिक तंगी व बेरोजगारी के कारण बच्चे नहीं पैदा कर रहे

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक बृजमोहन गुप्ता उप प्रधान की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन फॉर्म सेक्टर 13 में हुई। बैठक का संचालन सफलतापूर्वक रोशन लाल मित्तल वित्त सचिव ने किया। बैठक का शुभारम्भ गायत्री मंत्र उच्चारण से किया गया। बैठक में बुजुर्ग सदस्यों ने चर्चा की कि यूएनएफपीए संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में 30 प्रतिशत लोग आर्थिक तंगी की वजह से और 21 प्रतिशत बेरोजगारी की वजह से बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। सदस्यों ने चर्चा में कहा कि इस विषय में हमें भारत देश को प्रगतिशील और खुशहाल बनाने के लिए अधिक अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। धनाढ्य औद्योगिक इकाइयों के मालिकों को साथ लेकर नई से नई योजनाएं बनानी चाहिए ताकि निम्न मध्यवर्ग व मध्यमवर्ग अपना जीवन सुरक्षा के साथ जी सके। कहा कि यदि यूएनएफपीए की रिपोर्ट मिथ्या है तो यह भी स्पष्ट करना चाहिए।
इस अवसर पर बृजमोहन गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, पवन कुमार गुप्ता, डा. आरके गुप्ता, रमेश गर्ग इंजीनियर, सीपी गुप्ता, सुशील अग्रवाल, नाथीराम गुप्ता, बीके गोयल, आरके बंसल, पीडी गुप्ता, राकेश जैन, सुशील अग्रवाल इत्यादि रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?