Home Kurukshetra News साइक्लिस्ट रुचिका ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ के नारे को किया सार्थक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

साइक्लिस्ट रुचिका ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ के नारे को किया सार्थक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

साइक्लिस्ट रुचिका की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : सीएम सैनी

रूचिका ने अमेरिका में पांच कांस्य पदक जीतकर गुरुग्राम समेत देश का नाम रोशन किया

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। गुरुग्राम जिले की होनहार साइक्लिस्ट रुचिका सिंह ने अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच कांस्य पदक जीतकर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। बुधवार को गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने रूचिका को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द सैनी और सॉफ्टबॉल के जिला महासचिव विनोद वर्मा व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साइक्लिस्ट रुचिका ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ के नारे को किया सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि रुचिका ने अपने समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निष्ठा के साथ प्रयास किया जाएं तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि रूचिका ने गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत का गौरव बढ़ाया है। रूचिका की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम सभी को रूचिका पर गर्व है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  सरकार की ओर से उन्हें भविष्य में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे भी रुचिका सिंह से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी पूर्ति के लिए कठोर  परिश्रम करे।
बता दें कि गुरुग्राम जिले की होनहार साइक्लिस्ट रुचिका सिंह ने 27 जून से 7 जुलाई 2025 तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पांच मेडल जीते। रुचिका ने प्रतियोगिता के पाँचों पदक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जीते। उन्होंने सर्किट रेस (50 किलोमीटर), टाइम ट्रायल (22 किलोमीटर), स्प्रिंट (400 गुणा 3 मीटर), हिल क्लाइंब (4 किलोमीटर) और रोड रेस (50 किलोमीटर) जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किए। इस उत्कृष्ट उपलब्धि  पर मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने रुचिका को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
रूचिका के बारे में बताते हुए विनोद वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता से ठीक पहले रुचिका के घुटने में चोट लग गई थी। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रखा। यही नहीं, उन्होंने नई दिल्ली में कोच वीएन सिंह के मार्गदर्शन में कठोर प्रशिक्षण लेकर अमेरिका के लिए खुद को तैयार किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले रुचिका ने कुरुक्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए थे। साथ ही नेशनल गेम्स में भी वे गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। श्री वर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर नहीं है जब रुचिका ने गुरुग्राम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो। पूर्व में भी उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?