Home Kurukshetra News स्वच्छता में हरियाणा की उपलब्धि पूरे प्रदेशवासियों की जागरूकता और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है : मोहन लाल बड़ौली

स्वच्छता में हरियाणा की उपलब्धि पूरे प्रदेशवासियों की जागरूकता और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है : मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

करनाल और सोनीपत को स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने दी बधाई

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़।  हरियाणा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में मिले पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि करनाल को देशभर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाना और सोनीपत को एक अन्य श्रेणी में सम्मान मिलना, हरियाणा की स्वच्छता में बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक है।
बड़ौली ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और समस्त नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। यह सम्मान प्रदेश की जनता की सहभागिता और सफाई कर्मचारियों की मेहनत का भी सम्मान है।“
उन्होंने विशेष रूप से करनाल नगर निगम की महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के महापौर राजीव जैन व नगर निकाय प्रशासन को भी उनकी भूमिका के लिए सराहा और कहा कि “यह सम्मान हरियाणा की जनता के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हरियाणा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?