अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेलवे रोड़ पर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री खरैती लाल सिंगला की मौजूदगी में जिला की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में मंच संचालन करते हुए विशाल सिंगला ने पूरी कार्यकारिणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में राकेश मगंला को मुख्य सरक्षंण के रूप में दायित्व दिया गया। जिला की नई कार्यकारिणी में नवीन सिंगला पिपली को जिला प्रधान, डा. अनूप सिंगला को कार्यकारी प्रधान, हिमांशु बंसल उप प्रधान, अंकुश गर्ग उप प्रधान, ब्रज मोहन गर्ग महासचिव, अमित गोयल सह सचिव, धीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष, आशीष गुप्ता सह कोषाध्यक्ष एवं देव गोयल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के नए सदस्य के रूप में अभय मित्तल, अमित कंसल, अंकुर मित्तल, विनोद सिंगला, सुमित गर्ग, योगेश गर्ग, अजय गुप्ता, प्रमोद बंसल को शामिल किया गया। पूर्व प्रधान अजय गोयल ने भी इस मौके पर विचार रखे तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर अर्जुन गर्ग, सुशील कंसल, रामनिवास बंसल, शशि जैन मित्तल, नरेंद्र जिदल, डा. सुरेश गर्ग, अजय गर्ग, प्रवीण गर्ग, श्रीकांत बंसल, अभय मित्तल, राजेंद्र सिंगला, दिवाकर बंसल, गौरव मित्तल, अंकुर मित्तल, एडवोकेट निहाल गर्ग, रोहित गर्ग, पीयूष बंसल, तरुण सिंगला, विशेष गर्ग, पंकज सिंगला इत्यादि भी मौजूद रहे।