Home haryana पीडब्लयूडी मंत्री ने तीन दिवसीय 19वीं अश्विनी गुप्ता ममोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन

पीडब्लयूडी मंत्री ने तीन दिवसीय 19वीं अश्विनी गुप्ता ममोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व स्तर पर विभिन्न खेलों में मैडल लाकर दुनिया में जमाई धाक

पंचकूला के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिल रहा है बड़ा प्लेटफार्म-रणबीर गंगवा

गंगवा ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को 11 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की

युवाओं की शक्ति के सदुपयोग के लिए खेल सबसे सशक्त माध्यम -ज्ञानचंद गुप्ता

एनडी हिन्दुस्तान

पंचकूला। लोक निमार्ण विभाग एवं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व स्तर पर विभिन्न खेलों में मैडल लाकर प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्होने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को 11 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।

  गंगवा ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन  पंचकूला द्वारा आज 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 19वीं अश्विनी गुप्ता ममोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में विधिवत उद्घाटन किया और खिलाडियों से परिचय किया।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।

गंगवा ने कहा कि पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी करीब 19 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के प्रेरणा और मार्गदर्शन में चल रही यह सोसायटी पंचकूला के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामैंट हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचन्द गुप्ता के बेटे स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता की याद में आयोजित किया जा रहा है। श्री अश्विनी गुप्ता नैशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक हादसे में उनके चले जाने के बाद से   ज्ञानचन्द गुप्ता ने उनकी याद में खेल को बढ़ावा देने के लिए इस सोसाईटी के माध्यम से 2006 से लगातार कब्बड्डी, बैडमिंटन व अन्य खेल टूर्नामैंट जिला व राष्ट्रीय स्तर पर करवाकर खेलों को बढावा देने के लिए और खिलाडियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने  खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सबसे श्रेष्ठ है। हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व स्तर पर विभिन्न खेलों में मैडल लाकर दुनिया में जमाई धाक।

उन्होंने कहा कि स्पोटर्स प्रमोशन सोसायटी गरीब व जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। उन्होने कहा कि समय समय पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन यह सोसाईटी करती है।

उन्होनंे कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खेलने से न केवल हम मानसिक तौर पर बल्कि शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रहते है तथा खेलों से हम न केवल अपने आप को बल्कि राष्ट्र को भी ख्याति प्रदान कराने मे अहमं भूमिका निभा सकते है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुडें और खेलों को कैरियर के रूप में अपनाएं।  
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ी विश्वभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा कुल मैडलों में से एक तिहाई मैडल जीते जाते है। आज खिलाडियों को ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाने पर 6 करोड़ रुपये, सिल्वर के लिये 4 करोड़ और कास्य पदक के लिये 2.50 करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरूप  व योग्यतानुसार सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करवाई जाती है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 11 साल से 70 साल के खिलाड़ी भाग लें रहे है। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 230 खिलाड़ियों की एंट्री आई है। इन खिलाडियों में सीनीयर सिटीजन भी जोश के साथ बैडमिंटन खेलकर जौहर दिखाएंगे। इस टूर्नामेंट में 170 खिलाडी भाग लेंगे व टूर्नामेंट में  लड़के व लड़कियों और वरिष्ठ नागरिकों के सिंगल व डबल मुकाबले खेले जायेंगे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि आज नशाखोरी की समस्या हमारे समाज के सामने उभरती हुई बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, वहीं इस प्रकार की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की राह आसान की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा में लगाने का खेल सबसे सशक्त और सकारात्मक माध्यम है। पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी ने अपनी स्थापना के समय से ही इस मंत्र को अपनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि तीन दिवसीय बच्चों के इस जिला स्तर के टूर्नामैंट से अच्छे खिलाड़ी उभरकर आएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?