Home Kurukshetra News गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व का भव्य और यादगार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल:नायब सिंह सैनी

गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व का भव्य और यादगार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल:नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का किया निरीक्षण

छोटे-छोटे विकास कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा, देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को होंगे ज्योतिसर अनुभव केंद्र में जीवंत इतिहास के दर्शन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बारीकी से ली फीडबैक

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर विश्व का भव्य, यादगार और ऐतिहासिक स्थल बनेगा। इस गीता स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से करीब 250 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। यहां पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को ज्योतिसर तीर्थ पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को ज्योतिसर अनुभव केंद्र के साथ-साथ अन्य कक्षों के छोटे-छोटे निर्माण कार्य को पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केंद्र को पर्यटकों के लिए खोला जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गीता ज्ञान संस्थानम में श्रीश्री कृपा बिहारी मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से बातचीत की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा, डीडी, सुभाष कलसाना, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पर्यटन विभाग के निदेशक डा. शालीन, उपायुक्त नेहा सिंह ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र के हर कक्ष को पीपीटी के जरिए बारिकी से जानकारी हासिल की। इस पीपीटी में ज्योतिसर अनुभव केंद्र के प्रोजेक्ट के तमाम भावी योजनाओं को दिखाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर अनुभव केन्द्र को विश्व दर्शनीय स्थल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में पर्यटक महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास के दर्शन कर सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इस पावन धरा के इतिहास को जहन में रखते हुए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में विकास कार्यों को तेज गति के साथ किया जा रहा है। इन विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई और ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। इस देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ही सरकार की तरफ से ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट पर करीब 250 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस ज्योतिसर गीता स्थली को विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र आगमन के लिए आग्रह किया है, अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस आग्रह को स्वीकार करते है तो कुरुक्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण होंगे। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला तारामंडल को पुन: पर्यटकों के लिए जल्द खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। इस पावन धरा से दुनिया को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से कर्म करने का संदेश मिल रहा है। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा, डीडी, सुभाष कलसाना, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पर्यटन विभाग के निदेशक डा. शालीन, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, चेयरमैन माफी ढांड़ा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, विजय नरुला, डा.ऋषिपाल मथाना,परमजीत सिंह,राम कुमार रम्बा, रविन्द्र सांगवान, महिपाल ढांडा, सुरेश सैनी कुक्कु,दीप सैनी, प्रधान गुरनाम सैनी आदि उपस्थित थे।
सीईटी की परीक्षा के लिए घर से सेंटर तक ले जाने के लिए सरकार ने की 9200 बसों की व्यवस्था:नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश में दूसरे सीईटी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर से सीईटी ग्रुप-सी के लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। इन आवेदकों की 26 व 27 जुलाई को परीक्षा ली जा रही है। युवाओं को घरों से परीक्षा केंद्र तक लेकर जाने और वापस घर छोडऩे के लिए 9200 बसों की व्यवस्था की गई। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों के अलावा प्राइवेट स्कूलों की बसों को सीईटी की परीक्षा के लिए तैयार किया है। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों से आग्रह किया था, ताकि हमारे युवाओं और बेटियों को सुविधा मुहैया करवाई जा सके। परीक्षा के समय युवतियों के साथ परिवार का एक सदस्य भी पेपर के समय फ्री में यात्रा कर सकता है। सरकार ने सीईटी की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रॉबर्ट वाड्रा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लंबे समय से उन पर ये केस चल रहा था। जिसकी जांच चल रही थी। कांग्रेस ने लंबे समय तक कई गलतियों और भ्रष्टाचार को किया हुआ है। जो किसी ना किसी दिन तो सामने आने ही थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में नियम को ताक पर रखकर गरीब वर्ग को ओर गरीब और कुछ लोगों को बहुत ज्यादा अमीर बनाने का काम किया, इनमें एक नाम रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सीएम भगवंत मान पर लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि भगवंत मान की सरकार दूसरी ताकतें काम कर रही हैं। जिसके कई कामों का तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पता नहीं होता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?