विधायक सावित्री जिंदल ने अनेक लोगों की मौजूदगी में डाक टिकट जारी किया
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कार्यकारिणी सदस्य एवं पोस्टल डिवीजन कुरुक्षेत्र के पोस्टल फॉर्म के सदस्य विनोद गर्ग ने बताया कि देश की सबसे अमीर महिला, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की माता, हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री व हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने डाक टिकट जारी किया। डाक टिकट जारी करने के समय विनोद गर्ग उनके साथ मौजूद रहे। गर्ग ने बताया कि स्मारक डाक टिकट प्रस्ताव भारत के किसी भी नागरिक द्वारा किया जा सकता है। पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल द्वारा डाक टिकट जारी करने के समय विनोद गर्ग के साथ नवीन बंसल पंचकूला, यशोदित बंसल, गौरव सिंगला, अभिषेक गर्ग एवं शिवांग गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।