Home Chandigarh मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज है जेजेपी, बदलाव के लिए जुट जाएं एक-एक कार्यकर्ता – डॉ. अजय सिंह चौटाला

मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज है जेजेपी, बदलाव के लिए जुट जाएं एक-एक कार्यकर्ता – डॉ. अजय सिंह चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसानी खत्म करना चाहती भाजपा, कृषि पर विकास शुल्क लगाने जैसी योजना बनाने में व्यस्त सरकार – अजय चौटाला

प्रदेश के दौरे पर निकले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का जींद में जोरदार स्वागत

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज है। भाजपा सरकार की खराब नीतियों से आज प्रदेश का जन-जन परेशान है। जनहित में प्रदेश में बदलाव लाने के लिए जेजेपी का एक-एक मेहनती कार्यकर्ता अभी से संघर्ष में जुट जाए और जेजेपी कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही आने वाले समय में जरूर परिवर्तन लेकर आएगा। ये बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे रविवार को जींद में जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के दौरे पर निकले अजय चौटाला का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास किसानों को राहत पहुंचाने की कोई योजना नहीं है। अजय चौटाला ने कहा कि अब भाजपा सरकार किसानों से विकास शुल्क वसूलने की तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे फैसले साफ दर्शाते है कि सरकार का इरादा किसानी खत्म करना है। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार अगर किसानों की हितैषी होती तो बिना देरी बाढ़ और जलभराव पीड़ितों को मुआवजा जारी करती, लेकिन सरकार तो किसानों को कमजोर करने के लिए नई-नई योजना बनाने में व्यस्त है। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि जीएसटी राहत के झूठे गुणगान में लगी भाजपा सरकार ये बताएं कि पिछले आठ सालों में जनता से कितना जीएसटी वसूला, उसका रिकॉर्ड साझा करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निरंतर भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी बढ़ी है, इसलिए जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ सभी एकजुट होकर बदलाव लाएं। बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देए। बृज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जेजेपी से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान अनेक लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?