Home Ambala News रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना अम्बाला एयरपोर्ट, उद्घाटन करने का आग्रह रक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकारा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना अम्बाला एयरपोर्ट, उद्घाटन करने का आग्रह रक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकारा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

अंबाला एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार, कुछ अधिकारियों के आदेश हुए, डयूटी पर तैनात, शेष स्टाफ जल्द तैनात होगा – अनिल विज

शुरूआती चरण में अम्बाला से तीन एयरलाइन आपरेट करेगी, अन्य एयरलाइन भी अम्बाला से फ्लाइट आपरेट करने की इच्छा- विज

अम्बाला एयरपोर्ट शहर के बीच होने से लोगों को फायदा, कई राज्यों व शहरों से एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी- विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला। 
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में तैयार किया गया घरेलू एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना है। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री द्वारा ही घरेलू एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि प्रदान की गई थी, इसलिए उनके द्वारा रक्षा मंत्री से अम्बाला एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया गया है जिसे रक्षामंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। अब उन्होंने रक्षामंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को उद्घाटन के लिए पत्र लिखा है ताकि 15 अगस्त के आसपास तिथि तय कर इसका उद्घाटन हो सके।
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज अम्बाला एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है, एविएशन विभाग द्वारा भी दो मुख्य अधिकारियों के आर्डर कर दिए है और शेष स्टाफ भी जल्द तैनात होगा। एयरपोर्ट को लेकर एमओयू हो चुका है, हरियाणा सरकार एयरपोर्ट एविशन विभाग को हैंडओवर करेगा जिसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट स्टाफ व अधिकारियों के लिए कमरे बना दिए गए हैं। यहां एक्सरे मशीनें है उन्हें सिक्योरिटी स्टाफ चेक कर चुका है, यहां फर्नीचर भी आ चुका है, रिफ्रेशमेंट के भी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए है कि एक बार एयरपोर्ट की फाइनल पेंट कोटिंग दस दिनों के भीतर कर दी जाए ताकि इसका उद्घाटन हो सके।
तीन एयरलाइन अम्बाला से आपरेट करेंगी – विज
विज ने बताया कि केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री का उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने तीन एयरलाइन का जिक्र किया है जिसमें अम्बाला से आपरेट करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि कुछ और एयरलाइन भी अम्बाला से अपनी फ्लाइट चलाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाईट अम्बाला से अयोध्या, अम्बाला से लखनऊ, अम्बाला से जम्मू व अम्बाला से श्रीनगर की होगी। उन्हें उम्मीद है कि अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट यहां से उपलब्ध होगी।
शहर के बीचों-बीच अम्बाला एयरपोर्ट, कई राज्यों के लोग यहां आसानी से पहुंचेंगे – विज
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी एक जंक्शन है जहां से अलग-अलग शहरों से ट्रेनें व बसें आती जाती है। मोहाली एयरपोर्ट जाना मुश्किल है क्योंकि बीच में कई ट्रेफिक लाइटें पड़ती है और आमतौर पीक समय पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मगर अम्बाला एयरपोर्ट तक आना आसान है जोकि जीटी रोड के ठीक साथ लगता है। अम्बाला के साथ हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जीटी रोड पर बसे शहर, अम्बाला के साथ लगते कैथल, जींद से भी यहां एयरपोर्ट तक आना बेहद आसान है। शायद हिंदुस्तान का अम्बाला पहला एयरपोर्ट है जोकि शहर के बीच में है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट शहर से बाहर है। अम्बाला एयरपोर्ट की एक खासियत और भी है कि महज दो किलोमीटर की दूरी पर यहां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड स्थित है।
सभी कार्य दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए
इससे पहले, निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ व अन्य विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में स्टाफ के कार्यालयों का निर्माण अंतिम चरणों में है जोकि आगामी दस दिनों के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि स्टाफ के बैठने के लिए एयरपोर्ट में अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अन्य कार्य भी उन्होंने आगामी दस दिनों में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम अम्बाला छावनी को भी निर्देश दिए कि एयरपोर्ट से सम्बन्धित जो भी शेष कार्य हैं उन्हें तीव्रता से करवाने के दृष्टिगत इसकी निगरानी करें। इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, एविऐशन विभाग से मोहित, भाजपा पदाधिकारी जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, किरण पाल चौहान, विपिन खन्ना, अजय बवेजा, बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, बलित नागपाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?