Home Karnal news कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने जींद रोड से संधू फार्म हाउस तक  रोड का किया उद्घाटन।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने जींद रोड से संधू फार्म हाउस तक  रोड का किया उद्घाटन।

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा सरकार में देश प्रदेश लगातार कर रहा उन्नति – विधायक योगेन्द्र राणा

एनडी हिन्दुस्तान

असंध/
 करनाल।     असंध में रविवार को हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, अभिलेखागार एवं संसदीय कार्य मंत्री, महिपाल ढांडा ने जींद रोड से संधू फार्म हाउस तक बने रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ असंध विधायक योगेन्द्र राणा उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा का यहां पहुंचने पर विधायक योगेन्द्र राणा, नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, कार्यक्रम आयोजक सरदार मुख्तयार सिंह संधू, रविंदर सिंह संधू द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर सरदार मुख्तयार सिंह संधू और रविंदर सिंह संधू द्वारा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक योगेन्द्र राणा, नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी को दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस रोड़ का उद्घाटन करके अपार खुशी हुई है। क्योंकि इससे संधू फार्म हाउस की मुख्य जींद असंध रोड़ से कनेक्टिविटी सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी।
इस दौरान उन्होंने विधायक योगेन्द्र राणा एवं सरदार मुख्तयार सिंह संधू, रविंदर सिंह संधू का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में स्थित पोल्ट्री फार्म को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पोल्ट्री फार्म से संबंधित सभी समस्याओं का आज त्वरित निवारण किया जाता है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार आने से पहले किसान की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। किसान के खेत में जाने वाले रास्ता कच्चा होता था जिससे किसानों को हर दिन समस्या होती थी परंतु भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों के खेत तक जाने वाले सभी रास्तों को पक्का करने का काम किया जिससे आज प्रदेश में कोई भी रास्ता कच्चा नहीं है। इसी प्रकार गेहूं, मूंग, बाजरा, अरहर, तिल, सरसों और अन्य फसलों को पहले उचित मूल्य नहीं मिलता था जिससे किसान लगातार कर्ज में डूबता रहता था लेकिन भाजपा सरकार ने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद कर देश प्रदेश के सभी किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक व्यक्ति धरातल से जुड़ा हुआ है और आमजन की समस्याओं को समझता है। आज समस्त भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि असंध के लोगों की असंध को जिला बनाए जाने की मांग को वो शीर्ष नेतृत्व तक लेके जाएंगे और असंध के विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं होने देंगे।

इस दौरान असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि  कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा बहुत ही लोकप्रिय, अनुभवी व्यक्तित्व है। विधायक योगेन्द्र राणा ने समस्त असंध विधानसभा की तरफ से कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि वो सरदार मुख्तयार सिंह संधू, रविंदर सिंह संधू को इस रोड़ उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि आज देश प्रदेश की बागडोर सुरक्षित और जिम्मेदार हाथों में है इसलिए हम सब विकास की राह पर हैं। विधायक योगेन्द्र राणा ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष समस्त असंध विधानसभा की तरफ से असंध को जिला बनाने की मांग उठाई।
इसके अतिरिक्त विधायक ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी और कार्यक्रम आयोजक सरदार रविंदर सिंह संधू और हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने भी कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, असंध विधायक योगेन्द्र राणा का इस उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा, नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा, मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, कार्यक्रम आयोजक सरदार मुख्तयार सिंह संधू, रविंद्र सिंह संधू  ,स० इकबाल सिंह सन्धु,  रिछपाल सन्धु ,कुलविन्द्र सिंह सन्धु ,बलजीत, अमरजीत, कुलबीर, विनय राणा, रामावतार जिंदल, अमरजीत सिंह, राजेंद्र राणा, अमित राणा व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?