Home Kurukshetra News आईटी परियोजनाओं और ई-गवर्नेस पर हुई महत्वपूर्ण चर्चाएनआईसी निदेशक ने किया यमुनानगर का दौरा

आईटी परियोजनाओं और ई-गवर्नेस पर हुई महत्वपूर्ण चर्चाएनआईसी निदेशक ने किया यमुनानगर का दौरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के निदेशक व एएसआईओ अनुज महाजन व डिप्टी डायरेक्टर एनआईसी हरियाणा गगन विशाल वर्मा ने जिला यमुनानगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त पार्थ गुप्ता से मुलाकात की और जिले में केंद्र व राज्य सरकार की चल रही तथा प्रस्तावित आईटी परियोजनाओं और ई-गवर्नेस पहलों की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में एनआईसी से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पारस भी मौजूद रहे।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी ने निदेशक अनुज महाजन व डिप्टी डायरेक्टर एनआईसी हरियाणा गगन विशाल वर्मा से जिले में डिजिटल पहल और आईटी अवसंरचना की वर्तमान स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
निदेशक अनुज महाजन ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी ष्टश्वक्रञ्ज-द्बठ्ठ दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अधिकारी अपने लॉगिन ओटीपी को अपने स्टाफ या अन्य किसी के साथ साझा न करें, जिससे किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुझाव दिया कि जिले में स्ङ्ख्रहृ एवं हृढ्ढष्टहृश्वञ्ज नेटवर्क की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि नेटवर्क अवसंरचना सुचारू रूप से कार्य करती रहे और सभी ई-सेवाओं की डिलीवरी प्रभावी एवं निर्बाध बनी रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?