Home Chandigarh सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2025 का परिणाम घोषित

सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2025 का परिणाम घोषित

by ND HINDUSTAN
0 comment

45.15 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जुलाई-2025 में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट(E.I.O.P.)/अंक सुधार/पूर्ण विषयों की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया है। परीक्षा का परिणाम 45.15 फीसदी रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से देखा जा सकता है। यह परीक्षा प्रदेशभर में 32 परीक्षा केन्द्रों पर 05 से 14 जुलाई, 2025 तक संचालित करवाई गई थी, जिसमें 10,811 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.)/अंक सुधार/पूर्ण विषयों की परीक्षा में प्रविष्ट हुए 10,811 परीक्षार्थियों में से 4,881 उत्तीर्ण हुए व 5,576 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट (Eligible for improvement of Performance) तथा 355 परीक्षार्थियों का परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 6,768 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2,957 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 43.69 रही तथा 4,043 प्रविष्ट छात्राओं मे से 1,924 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 47.59 रही।

उन्होंने आगे बताया कि 58.18 पास प्रतिशतता के साथ जिला फरीदाबाद परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा अंबाला 27.59 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 3.9 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्र-हित में सैकेण्डरी की परीक्षा प्रत्येक शैक्षिक वर्ष में दो बार आयोजित करवाई जा रही है। इसी के तहत जिन परीक्षार्थियों का परिणाम सैकेण्डरी मार्च-2025 की परीक्षा में Essential Repeat/Eligible for improvement of Performance रहा था या जिन परीक्षार्थियों द्वारा अंक सुधार की परीक्षा दी जानी थी अथवा ऐसे परीक्षार्थी जो किन्हीं कारणों से परीक्षा में प्रविष्ट होने से वंचित रह गए थे, ऐसे सभी परीक्षार्थियों को जुलाई-2025 में सैकेण्डरी की परीक्षा देने का मौका दिया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है वह अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?