एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में स्किल एनहांसमेंट यूजिंग आईसीटी टूल्स विषय पर चल रही सात दिवस कार्यशाला में आईआईएचएस के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनीष गोयल ने कहा कि आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में, छात्रों के लिए कौशल विकास के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। अब केवल पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। रोज़गार बाज़ार के निरंतर विकसित होते परिदृश्य में सफल होने और एक संतुष्ट जीवन जीने के लिए, छात्रों को विविध कौशल हासिल करने होंगे।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक, शोध और व्यावसायिक उपयोग हेतु आवश्यक बुनियादी और उन्नत कम्प्यूटर कौशल का विकास करना है। आईटीईपी के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह व लगन के साथ एमएस वर्ड, पावर प्वाइंट और एमएस एक्सल का अभ्यास किया। इस अवसर पर सह-समन्वयक डॉ. रीटा सैनी, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. रोहिणी, डॉ. ममता चावला, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. मनप्रीत कौर, पूजा सैनी, कंवलप्रीत कौर, रीना यादव, दिविज गुगनानी सहित गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।