गुरु ब्रह्मानंद ने महिलाओं को शिक्षा के लिए किया प्रेरित : अशोक अरोड़ा
एन डी हिंदुस्तान
कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रदेश के फ्रेस्नो शहर में जगतगुरु श्री ब्रह्मानंद मंदिर एवं आश्रम शिलान्यास समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मानंद आश्रम कुरुक्षेत्र की पूजनीय माता दर्शनी देवी (देवी जी) ने की। कार्यक्रम में अमेरिका में रहने वाले ब्रह्मानंद जी के हजारों अनुयायियों ने भाग लिया तथा अशोक अरोड़ा का गर्मजोशी से स्वागत कया। ब्रह्मानंद जी के अनुयायियों द्वारा यह आश्रम एवं मंदिर पांच एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इस अवसर पर माता दर्शनी देवी जी ने अशोक अरोड़ा का पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी प्रशन्नता की बात है कि अमेरिका में जगतगुरु ब्रह्मानंद जी का मंदिर एवं आश्रम बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने समाज सुधार की अलख जगाई और ऐसे समय में जब अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजना भी नही चाहते थे। गुरु ब्रह्मानंद जी ने स्कूली शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनकी प्रेरणा से बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे आईं। जब गुरु ब्रह्मानंद जी समाज सुधार की अलख जगाने के लिए गांव में जाया करते थे तो उन्हे काफी कष्ट सहने पड़े लेकिन गुरु जी ने इन सबकी परवाह न करते हुए समाज सुधार की अलख जगाए रखी। उन्होने कहा कि उनके लिए यह शौभाग्य की बात है कि वे अमेरिका में आकर ऐसी महान विभूति के मंदिर एवं आश्रम शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद के अनुयायियों ने अमेरिका में आकर भी अपनी संस्कृति को जिंदा रखा। भारत से रोजी रोटी कमाने आए इन लोगों ने गुरु ब्रह्मानंद जी का आश्रम अमेरिका में बनाने का बीड़ा उठाकर महान कार्य किया है और इसके लिए यह सभी लोग बधाई के पात्र हैं। अरोड़ा ने कहा कि वे गुरु ब्रह्मानंद जी से यही प्रार्थना करते हैं कि अपना देश छोड़कर अमेरिका में आए इन लोगों का भविष्य उज्जवल हो। आज दुनियाभर में गुरु ब्रह्मानंद जी के अनुयायह उन्हे भगवान के रूप में पूजते हैं।