Home Kurukshetra News वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर द्वारा सीनियर सिटीजन केयर क्लब, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी तथा वृद्धाश्रम जगाधरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वरिष्ठ नागरिकों के लिए अगस्त माह में चलाई गई मुहिम सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के तहत किया गया।
इन कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर की सचिव सुमित्रा कादियान भी उपस्थित रही। सीनियर सिटीजन केयर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं, योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, मुफ्त ईलाज, मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। जगाधरी वृद्धाश्रम में पैनल अधिवक्ता अमिता कुमारी ने भी वहां मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभवों को सांझा किया तथा उन्होंने अपनी कठिनाईयों का भी ब्यौरा दिया। सीनियर सिटीजन क्लब सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान चन्द वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता ने की।
इस अवसर पर वीपीएस सिद्धू पैनल अधिवक्ता ने वरिष्ठ नागरिकों से मिडिएशन फॉर नेशन कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर की सचिव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के पास अनुभव का खजाना है तथा हम सबको उनके मार्गदर्शन में समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?