
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंचकूला और अंबाला के करीब 900 प्रतिभावान विद्यार्थियों सम्मान
पंचकूला अग्रवाल भवन में सम्मान लेने पहुंचे विद्यार्थियों में दिखा जोश
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HSBTE) के सचिव डॉ. राजेश गोयल ने बताया स्वावलंबन का महत्व
आत्म ज्ञान के साथ विद्यार्थियों से किया गया आह्वान स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर “प्रतिभा और उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान समारोह” में पंचकूला और अंबाला जिला के करीब 900 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाये जा रहे “स्वावलंबी अभियान” के सहयोग से यह सम्मान समारोह हिसार की ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा पंचकूला अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि यह यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए अपनी अलग पहचान रखती है।
सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता स्वावलंबी अभियान उत्तर क्षेत्र संगठन समन्वयक और हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड(HSBTE) के सचिव डॉ. राजेश गोयल ने संबोधित किया और युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता की वास्तविक परिभाषा से परिचितकराते हुए राष्ट्र प्रगति एवं निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।‘स्वावलंबन अभियान‘ के महत्व को बताते हुएकहा कि इस प्रकार के अभियानों का संचालन इसलिए किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को यह स्पष्ट दिशा मिल सके कि उन्हेंअपने जीवन में किस ओर अग्रसर होना है और क्या करना है. उन्होंने कहा यदि इस मंच से जुड़ने के बाद कोई छात्र यह तय कर पाताहै कि उसे अपने जीवन में किस दिशा में बढ़ना है तो यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी.
उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की वास्तविकता को उजागर करते हुए कहा कि आज देश में लाखों छात्रप्रतियोगी परीक्षाओं की दौड़ में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता केवल 1 प्रतिशत को ही मिल पाती है। उसके बाद शेष 99 प्रतिशतयुवा जो बचते हैं इन्हीं युवाओं को नई दिशा देने उन्हें डिप्रेशन की ओर बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से स्वावलंबन अभियान जैसी पहलोंको सशक्त किया जा रहा है.
युवाओं को यह स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश किसी युवा को सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं होती, तो यह अंत नहीं है. बल्कि उसेउद्यमिता की ओर बढ़कर रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए. ऐसा करने से न केवल वह स्वयंआत्मनिर्भर होगा, बल्कि अनेक अन्य युवाओं के लिए भी अवसर पैदा करेगा. डॉ. गोयल ने प्रेरक शब्दों में कहा नया सोचो, बड़ासोचो, दायरे से निकल कर सोचो यही आज की जरूरत है.
अमेरिकी नीतियों पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का सबसे सशक्त जवाब यही है कि विदेशीउत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी को अपनाया जाए। स्वावलंबन अभियान का नारा “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” से उन्होंनेसबको जागृत किया.
उन्होंने स्पष्ट कहा पढ़ा–लिखा युवा होने मात्र से राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है, बल्कि यह जानना अनिवार्य है कि हम अपने देश, अपनीसंस्कृति, अपनी भारत माता का नाम किस प्रकार रोशन कर सकते हैं।ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. पुनीत गोयल औरस्टूडेंट वेलफेयर निदेशक डॉ. राकेश ने डॉ. राजेश गोयल को सम्मानित किया और उनके विचारों को विश्वविद्यालय की प्रेरणाबताया। डॉ. पुनीत गोयल ने अपने संदेश में कहा, “शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि अंधकार से उजाले की ओर ले जानेवाली वह मशाल है जो आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व सिखाती है.
विशेष अतिथि राहुल गुप्ता लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ने अपनी 15 वर्षों की प्रेरणादायक व्यवसायिक यात्रा साझा करते हुएबताया कि बड़ा विचार नहीं, बल्कि ग्राहकों की ज़रूरतों की सही समझ ही किसी व्यवसाय की असली पूंजी होती है। उन्होंनेZomato और Swiggy जैसे उदाहरणों से बताया कि छोटी जरूरतों से शुरू होकर भी बड़ा मुकाम पाया जा सकता है।
वक्ता विशाल सूद (छात्र, IIM अहमदाबाद) ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संसार का सबसे आवश्यक विषय है“आतमज्ञान” खुद को जानना. जब तक हम अपनी शक्ति को नहीं पहचानेंगे, हम आगे नहीं बढ़ सकते. कार्यक्रम में डॉ. रितु सिंह(MRA गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, पंचकूला) ने AI मान्यता प्राप्त एकमात्र नॉर्थ–ईस्ट संस्थान की उपलब्धियों और दिव्यांग छात्रोंके लिए नियुक्त 6 साइन भाषा इंटरप्रेटर की पहल का उल्लेख कर समावेशी शिक्षा के बारे में बताया.
समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली तथा सार्थक इंटीग्रेटेड मॉडल स्कूल हिसारके विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया.कार्यक्रम के अंत में प्रतिभाशाली छात्रों, विशिष्ट अतिथियों और सफलउद्यमियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एचएसबीटीई के अधिकारी डा.हितेश अरोड़ा के अलावा सुनील गोयल, अरुण गुप्ता, अनीश गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, राजेश शांडिल्य, डॉ. डिंपल, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, विचित्र सिंह, शीतल, डॉ. ऋचा, नेहा बत्रा, लता, मीनाक्षी, डॉ. राजेंद्र, डॉ. रितु सिंह, डॉ. सचिन गुप्ता और सुखबीर आर्य.इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।