एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के अंतर्गत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोराखेड़ी व कन्हैया पब्लिक स्कूल बड़ौता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि कैम्पेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा के अंतर्गत जिला करनाल के विभिन्न स्थानों पर हैल्प डेस्क लगाए गए हंै जिसमे पैरा लीगल वालंटियर द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोराखेड़ी व कन्हैया पब्लिक स्कूल बड़ौता में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर राजेशलता ने विद्यार्थियों को कैंपेन सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा व वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को माता पिता व वरिष्ठ नागरिकों का आदर करने के लिए प्रेरित किया और उन्हे हेल्पलाइन नं. 112 व नशे के दुष्प्रभावों बारे भी जानकारी दी। विद्यार्थियों व स्टाफ ने जीवन में कभी नशा न करने की शपथ भी ग्रहण की।