करनाल। आज यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, पहलगाम घटना में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता, अर्जुन अवार्डी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली टीमों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
डॉ. मिड्ढा ने मंच पर स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पहलगाम घटना में शहीद हुए विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल व माता आशा नरवाल के अलावा पद्मश्री अवार्डी सुल्तान सिंह व डा. एमएल मदान को भी सम्मानित किया।
उन्होंने परेड में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली पुलिस प्लाटून महिला, एनसीसी आर्मी विंग ब्वॉयज एंड गर्ल्स और पुलिस प्लाटून पुरूष की टुकड़ी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम रहे दून इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय गुरुकुल नीलोखेड़ी और तृतीय स्थान पर रही हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करने वाली सरकारी स्कूलों की टीम को सम्मानित किया।
इसके अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले सोशल वर्कर तिलक राज खुराना, उप सिविल सर्जन सिम्मी कपूर, सहायक जिला न्यायवादी लक्ष्य सैनी, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रमन कपूर, सहायक प्रोफेसर डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. बलराम शर्मा, एएसआई गुलाब सिंह, सीटी अमन, सीटी जोनी, पीएसआई अंकित तंवर, उप अधीक्षक सतपाल, एएसआई शशि भूषण, सहायक सतबीर सिंह, सेवानिवृत कर्नल व समाजसेवी पीएस बिंद्रा, पीजीटी डॉ. प्रवीण कुमार, ईश्वर सिंह, जेबीटी जसबीर सिंह, अध्यापक वीरेंद्र वर्मा, इंटरनेशनल मास्टर एथलीट राजेश कुमार खन्ना, उप अधीक्षक चरण सिंह, ड्रिल इंस्ट्रक्टर राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, पूर्व सरपंच कर्म सिंह चौधरी, चालक करण, ग्राम सरपंच जुंडला, टीजीटी ललीता कुमारी को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।