Home haryana रेवाड़ी में नई टाउनशिप की स्थापना के लिए भूमि खरीद करने की योजना

रेवाड़ी में नई टाउनशिप की स्थापना के लिए भूमि खरीद करने की योजना

by ND HINDUSTAN
0 comment

-जिला की पांच हजार एकड़ भूमि की होगी खरीद

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 35 हजार 500 एकड़ भूमि को लोगों की सहमति से खरीद करने की योजना है, जिसमें रेवाड़ी जिला से पांच हजार एकड़ भूमि की खरीद की जानी प्रस्तावित है। ई भूमि पोर्टल के माध्यम से यह खरीद होगी और अपनी भूमि उक्त प्रोजेक्ट के लिए देने वाले भू मालिक 31 अगस्त 2025 तक अपनी भूमि की पेशकश करते हुए रुचि प्रस्तुत कर सकते हैं।

 डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी जिला में नई टाउनशिप की स्थापना करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के माध्यम से जिला के प्रस्तावित गांवों की पांच हजार एकड़ भूमि की खरीद की जाएगी। जिसमें जिला के गांव खेड़ा आलमपुर, पहराजवास, पाल्हावास, रोहड़ाई, रोझूवास, सैदपुर, शादीपुर, अहमदपुर पड़तल, सुर्खपुर टप्पा कोसली, कुतुबपुर जागीर, कुतुबपुर मोला गांव शामिल है। उन्होंने बताया कि भूमि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम द्वारा ई-भूमि पोर्टल   के माध्यम से लोगों से खरीदी जाएगी। 

 डीसी ने बताया कि उक्त क्षेत्र के इच्छुक भूमि मालिक/भूमि संग्राहक वेबसाइट   पर जाकर उक्त उद्देश्य के लिए अपनी भूमि की पेशकश करने के लिए अपनी रूचि प्रस्तुत कर सकते हैं। भूमि मालिक/भूमि संग्राहक अपनी रूचि/प्रस्ताव ई-भूमि पोर्टल पर 31 अगस्त 2025 तक कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?