Home Karnal news 11 वर्ष में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में किए विकास कार्य: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

11 वर्ष में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में किए विकास कार्य: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

 करनाल में भाजपा जिला कार्यसमिति की ली बैठक

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। 
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक यहां भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में ली। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि 11 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान, महिलाओं, युवाओं समेत हर वर्ग के लिए काम किए, इसमें चाहे तीन तलाक का विषय हो या धारा 370 को खत्म करना हो। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में आगे आया है। वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर काम हो रहे हैं। प्राइवेट नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये लाभ देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट रिजर्व रखा गया है।

वहीं एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस ने अपने राज में की है। अब घुसपैठियों की वोट लेने के लिए लालायित हो रहे हैं। आज कांग्रेस की यह स्थिति है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। देश की जनता सब जानती है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संघ के 100 साल पूरे हुए हैं। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। देश पहले- यह भाव लोगों में जागा है। जनता भाजपा और संघ की कार्यशैली की वजह से ही इतने वर्षों से भाजपा को सरकार चलाने का मौका दे रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?