Home Ambala News जिस प्रकार मां अपने बच्चे को स्नेह, प्यार व उसका सरंक्षण करती है, वहीं हमें पेड़ो के साथ करना है- अनिल विज

जिस प्रकार मां अपने बच्चे को स्नेह, प्यार व उसका सरंक्षण करती है, वहीं हमें पेड़ो के साथ करना है- अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” वाक्य का अर्थ – ममता भरा -जो संबंध एक बच्चे का अपनी मां के साथ होता है, वहीं संबंध हमारा पेड़ के साथ होना चाहिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

जीवन के लिए पेड़-पौधे महत्वपूर्ण, पेड़ो से वायु और वायु से आयु है, स्वस्थ वायु होगी उतनी ही आयु होगी -विज

धरती को हरा-भरा बनाने के लिए हमें अधिक पेड़-पौधे लगाने से ज्यादा उनका संरक्षण करना जरूरी – विज

विकास कार्यों के चलते धरती से पेड़-पौधों का कब्जा छिन गया जोकि हमें वापस देना है -विज

मानव जाति के लिए प्रकृति का सबसे बड़ा तोहफा पेड़-पौधे है जो हमें फूल, फूल व औषधियां देते हैं- विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत अम्बाला छावनी में पौधरोपण किया

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री जी के एक-एक शब्द एवं वाक्य का गहरा अर्थ होता है, “एक पेड़ मां के नाम” का अर्थ यहीं है कि जो ममता भरा संबंध एक बच्चे का अपनी मां के साथ होता है, वहीं भावनात्मक संबंध हमारा पेड़ के साथ होना चाहिए, जिस प्रकार मां अपने बच्चे को स्नेह, प्यार एवं उसका सरंक्षण करती है, उसी प्रकार हमें पेड़ो के साथ करना है, उनका पालन-पोषण करना है और यदि कोई पेड़ो को क्षति पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसका संरक्षण भी करना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे बचाए रखने के भाव को मन में रखते हुए हमें कार्य करना है और आंकडें प्रस्तुत करने है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में हर वार्ड व गांव में जरूरत अनुसार पौधे लगाए जाएंगें।

विज आज अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पेड़-पौधे महत्वपूर्ण होते है, पेड़ो से वायु है और वायु से आयु है यानि जितनी स्वस्थ वायु होगी उतनी ही आयु होगी। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए जहां हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगानेे हैं तो वहीं इससे ज्यादा उनका संरक्षण भी करना है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल विज के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने गांधी ग्राउंड में कदम्ब के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कदम्ब पौधे की विशेषता है कि भगवान श्री कृष्ण इसी कदम्ब पेड़ के नीचे बैठकर लीलाएं करते थे, बासुरी बजाते थे, गायों के साथ समय बिताते थे। यानि जो भी इस पौधे को लगाएगा उसे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण होगा। उन्होंने कहा कि यहां कदम्ब के पौधे लगाने के साथ-साथ अन्य पौधे भी लगाए जाएगें।

विकास कार्यों के चलते धरती से पेड़-पौधों का कब्जा छिन गया जोकि हमें वापस देना है – विज

विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाली हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पहले धरती एवं मैदानों पर पेड़ पौधों का कब्जा होता था, विकास की दृष्टि से बड़ी बड़ी परियोजनाएं एवं अन्य निर्माण कार्य हो रहे है जिससे पेड़ पौधों का कब्जा छिन गया है, जो छिन गया उसे हमे वापिस देना हैं। पर्यावरण का संतुलन न बिगड़े इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने हैं। उन्होनें इस मौके पर सभी पार्षदों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारियों को पर्यावरण का प्रतिक पौधा भी वितरित किया और उन्हें भी कहा कि शहर को हरा भरा, सुन्दर एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए जहां पर भी वार्डाे एवं गांवों में खाली जगह है वहां पर आवश्यकता अनुसार पौधों को लगाना है और उनका संरक्षण भी करना हैं।

मानव जाति के लिए प्रकृति का सबसे बड़ा तोहफा पेड़-पौधे है जो हमें फूल, फूल व औषधियां देते है – विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर यह भी कहा कि मानव जाति के लिए प्रकृति का सबसे बड़ा तोहफा पेड़-पौधे है जो हमें फूल देते है, फल देते है और जीवन भर हमारे साथ रहते हैं। यानि इन्होंने अपना तन-मन सब हमारे उपर लगा रखा हैं। हम फूलों की ओर एकदम आकर्षित होते हैं, पेड़ों से फल लेकर उसे खाने के लिए तत्पर रहते हैं। पेड़ों की जो जड़े होती है उनसे विभिन्न प्रकार की औषधियां तैयार की जाती हैं। बहुत सी बीमारियों में इन औषधियों का उपयोग होता हैं। जैसे अर्जुन छाल का प्रयोग दिल की बीमारियों से बचने के लिए किया जाता हैं। पेड़ पौधे हमें निशुल्क आक्सीजन देते हैं। धरती से यदि पेड़-पौधे खत्म हो जाए तो जीना बहुत मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वायु मंडल में 78 प्रतिशत नाईट्रोजन गैस व 21 प्रतिशत ही आक्सीजन है बाकि अन्य ओजोन इत्यादि हैं। सूर्य की किरणें यदि बिना ओजोन लेयर के धरती पर सीधी पड़ जाए तो जीना बहुत मुश्किल हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपनी धरती हो धरा भरा करना हैं।

पर्यावरण संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रत्येक बच्चे को मंत्री अनिल विज ने 2100-2100 रुपए प्रदान किए

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण बारे संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री ने प्रस्तुतियां देने वाले प्रत्येक बच्चे को 2100-2100 रूपए की प्रोत्साहन राशि अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने क्वीज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें भी 2100-2100 रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित सभी को शपथ भी दिलवाई और कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने है और उनका संरक्षण भी करना हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएफओ ने मुख्य अतिथि को पर्यावरण का प्रतिक पौधे देकर उनका अभिनंदन भी किया। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर डीएफओ राकेश कुमार माथुर व एसडीएम विनेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में यह लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विनेश कुमार, डीएफओ राजेश माथुर, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर, उप प्रधान ललिता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता विकास बेहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, राजीव गुप्ता डिंपल, किरणपाल चौहान, तरविंदर सिंह, सुभाष शर्मा, बलित नागपाल, भारत भूषण कोछड़, नरेश शर्मा, पुनीत सरपाल, मदन लाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, आरती सहगल, रामबाबू यादव, फकीरचंद सैनी, बलविंदर सिंह, बलकेश वत्स, बिल्लू राणा, मदन लाल शर्मा, श्याम सुन्दर अरोड़ा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————–

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?