एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा 26 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मई 2025 में आयोजित बीएएमएस तृतीय सेमेस्टर (री), विधि (प्रोफेशनल) छठा सेमेस्टर, बी.वोक. बीएफएसआई छठा सेमेस्टर, बी.वोक. फैशन टेक. छठा सेमेस्टर, बीएफएडी द्वितीय एवं छठा सेमेस्टर (गैर-सीबीसीएस), एम.ए. (मनोविज्ञान) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (गैर-सीबीसीएस), एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर, एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस), एम.एससी. (तकनीकी) अनुप्रयुक्त भूभौतिकी द्वितीय सेमेस्टर, एम.एससी. (बायो-टेक) सीबीसीएस, दसवां सेमेस्टर, एम.ए. (हिंदी) चौथा सेमेस्टर, बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) दसवां सेमेस्टर, एम.टेक. (अनुप्रयुक्त भूविज्ञान) आठवां सेमेस्टर, एमपीए, चौथा सेमेस्टर (एनईपी), बी.ए. (मास कम्युनिकेशन) चतुर्थ सेमेस्टर, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर, विशारद में डिप्लोमा भाग-1, विशारद में डिप्लोमा भाग-2, एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर (एसएफएस) सीबीसीएस, फ्रेंच में डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर, एमबीए द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस,. एम.ए. (एआईएच) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी जैव-रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर (आईयूएमएस) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इसके साथ ही दिसम्बर 2024 में आयोजित बी.ए. राजनीति विज्ञान में प्रमुख विषय के साथ पहला सेमेस्टर, बी.टेक. तीसरा सेमेस्टर (एआई और डीएस) तथा बी.ए. (ऑनर्स) पहला सेमेस्टर (गैर-एनईपी) परीक्षाओं परिणाम भी घोषित किए गए हैं।