Home Kurukshetra News पीपीटी में डीएवी व भाषण में जीएनजी कॉलेज की टीम ने मारी बाजी

पीपीटी में डीएवी व भाषण में जीएनजी कॉलेज की टीम ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से वर्ल्ड इंटरप्रोन्योरशिप डे के अवसर पर इंटर कॉलेज पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नौ व पीपीटी में आठ कालेजों की टीमों ने भाग लिया। क्लाउड टेक जगाधरी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशांत सैनी मुख्य अतिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ निताशा बजान कार्यक्रम को-ओडिनेटर रहे।

सुशांत सैनी ने कहा कि बिजनेस के लिए बहुत सारी सरकारी योजनाएं है। इसके साथ-साथ अगर वे मेहतन करती है, तो बिजनेस में सफलता हासिल कर सकती है। सृजनात्मकता के क्षेत्र में अवसर प्राप्त करने के लिए कडी मेहतन और अनुशासन जरूरी है। नौकरी का क्षेत्र भी अच्छा है, लेकिन बिजनेस में सफलता और धन दोनों की प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि आज अपने पूर्व विद्यार्थियों मानसी शर्मा, सिमरस्वरूप और सिमरनजीत कौर को सम्मानित करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इन छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान छात्राओं से यही अनुरोध है कि वे भी नौकरी के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी मेहनत कर सफलता अर्जित करे। हिट बुल्स आई यमुनानगर की हेड गिन्नी बक्शी, गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज की प्राध्यापिका प्रियंका कादियान, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ अनीता मौदगिल व डॉ सुनीता कौशिक निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ दीपका घई, परमेश त्यागी, नेहा ठाकुर, ममता थापर, रिया, अनु शर्मा, रजनी, हर्ष शर्मा ने सहयोग दिया।

इस प्रकार रहे परिणामः
भाषण प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज की सृष्टि ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की क्वींसी ने दूसरा तथा अश्मिता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में डीएवी कॉलेज की खुशी व क्वींसी ने पहला, वाणी व शिप्रा ने  दूसरा तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज के दीपांशु व दृष्टि ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?