Home haryana नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर तुरंत एक्शन करें संबंधित एजेंसियां :- उपायुक्त  सचिन गुप्ता

नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर तुरंत एक्शन करें संबंधित एजेंसियां :- उपायुक्त  सचिन गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

चिन्हित समस्या का तुरंत समाधान करके बनाए स्थायी कार्य योजना

नगर में कचरा फैलाने वालों का करें चालान

कृषि भूमि से जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप सैट लगाने के निर्देश

टीम भावना से काम करते हुए जिला की बनाए बेहतर छवि

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर डीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आज सायं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक में नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की और क्रियान्वयन एजेंसियों से जवाब प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करके नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारी रोजाना अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करके सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवर, रोड व बरसाती पानी की निकासी के कार्यों का जायजा ले रहे हैं, जहां भी कोई कमी पाई जाती है उसकी फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली जाती है, जिस पर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को कार्रवाई करनी होती है। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर न केवल नोडल अधिकारी रोजाना अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं बल्कि उपायुक्त द्वारा भी अलग-अलग क्षेत्र का दौरा करके फीडबैक प्राप्त की जा रही है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि जिस-जिस क्षेत्र में स्वच्छता, रोड, पेयजल, सीवर व बरसाती पानी की निकासी की समस्या चिन्हित हो रही है, उसका तुरंत समाधान किया जाए और भविष्य के लिए स्थायी योजना भी तैयार की जाए। उन्होंने नगर में कचरा फैलाने वाले लोगों के चालान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कृषि भूमि से जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप सेट लगाने के भी निर्देश दिए और कहा कि ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित करके छोटे पंप हाउस स्थापित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सभी को टीम भावना से कार्य करते हुए स्वच्छता के मामले में शहर की बेहतर छवि बनानी होगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर व एएसपी प्रतीक अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सचिव आरटीए विरेंद्र सिंह ढुल, महम के उपमंडलाधीश मुकुंद तंवर, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, मंडलायुक्त के ओएसडी शुभम, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?