कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्रों ने गवर्नमेंट जिला खेलों में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग तथा कुश्ती में प्रतिभागिता की व वेटलिफ्टिंग में ओवरऑल ट्रॉफी गीता विद्यालय ने जीती। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान ने छात्रों को प्रथम स्थान पाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय के शारीरिक आचार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य भैया-बहन व छात्र उपस्थित रहे।