एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल मदान, हिन्दी आचार्य रास बिहारी पाण्डेय, शारीरिक आचार्य भूपेंद्र एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुनीत डोडा ने दीप प्रज्वलन किया। उसके उपरांत हिन्दी आचार्य रास बिहारी पाण्डेय ने बताया कि एनएसएस का अर्थ क्या है दुसरो की सेवा करना व सेवा सिर्फ फौज में जाकर ही नहीं अपितु सड़क नियमों की पालना करके एवं अपने आसपास की सफाई का ध्यान रख कर भी की जा सकती है। उसके उपरांत प्रधानाचार्य अनिल मदान ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास के बारे में बताया और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन कितना जरूरी है। इसके महत्व के बारे में बताया। इसके उपरांत एनएसएस वालंटियर की स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। सभी स्वयंसेवक द्वारा बढ चढ कर भाग लिया गया। स्वयंसेवक आर्यन ने कल्याण मंत्र गाकर समापन किया।