Home Chandigarh कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ओबीसी समाज और महिलाओं के अधिकारों का हनन किया : बड़ौली

रोहतक भाजपा कार्यालय मंगल कमल में हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय तीन बैठकें

पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तार से चर्चा

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा : बड़ौली

दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा करना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐतिहासिक
 निर्णय है : बड़ौली

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। सेवा पखवाड़ा और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर सोमवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश स्तरीय तीन बैठकें हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहें। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई और पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।  
ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा और विभाग व प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजकों के साथ हुई बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। तीनों ही बैठकों में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया और मोदी व नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इन बैठकों में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी व विभाग व प्रकोष्ठ संयोजक तथा सह संयोजक मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर व स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार और नायब सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राजनीति के साथ-साथ जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता है।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ना कभी पिछड़ों की चिंता की और ना ही कभी महिलाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय माता जी के बारे में बोले गए अपशब्दों पर राहुल गांधी ने माफी तक नहीं मांगी है। श्री बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी के रवैये से साफ लग रहा है कि राहुल गांधी के आचरण में संस्कार नहीं बचे हैं। कांग्रेस पार्टी संस्कार विहिन हो गई है।
श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पिछड़े वर्ग का दर्द समझते हैं, इसलिए मोदी सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण देकर सुदृढ़ करने का काम किया है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का उचित सम्मान करती है। भाजपा सरकार में महिला, युवा, किसान और गरीब हर वर्ग का समान भाव से उत्थान हो रहा है। दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐतिहासिक निर्णय है। श्री बड़ौली ने कहा कि अब हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये मिलने लगेंगे और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले सेवा के कार्यों को लेकर हमें समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना है। बैठक में श्री बड़ौली ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, सरकार की नीतियों का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?