Home Kurukshetra News पोस्टर मेकिंग में खुशी व स्लोगन में छवि ने मारी बाजी

पोस्टर मेकिंग में खुशी व स्लोगन में छवि ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से उद्यमिता पखवाडा सेलीब्रेट किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर के मार्गदर्शन में हुआ। बायोसाइंस विभाग अध्यक्ष डॉ सुनीता कौशिक व आईसीसी कनवीनर विवेक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में बढचढ कर भाग लिया। मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबडा व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी सैनी, विकास वालिया निर्णायक मंडल में शामिल रहें।

डॉ सुनीता कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल तथा एआईसीटीई के उद्देश्यों के अनुरूप छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। छात्राओं ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया, बिज़नेस मॉडल तथा वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।

इस प्रकार रहे परिणामः
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीसीए अंतिम वर्ष की खुशी कुमारी ने पहला, बीसीए द्वितीय वर्ष की राधिका ने दूसरा तथा सिमरन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्लोगन राइटिंग में बी कॉम अंतिम वर्ष की छवि ने पहला, कल्पना ने दूसरा तथा बी कॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष खुशी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स प्रथम वर्ष की मन्नत कांबोज ने पहला, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी सिंगला ने दूसरा तथा बीसीए अंतिम वर्ष की ओजस्वी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?