Home Kurukshetra News सरस्वती नदी और दबखेड़ी के आस-पास के क्षेत्र में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे अधिकारी:सुभाष सुधा

सरस्वती नदी और दबखेड़ी के आस-पास के क्षेत्र में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे अधिकारी:सुभाष सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पिपली, खेड़ी मारकंडा, दबखेड़ी, नरवाना ब्रांच, मोहन नगर सहित अन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ड्यूटी में कोताही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई, पूर्व राज्य मंत्री ने डीएमसी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से की बातचीत

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से लेकर ज्योतिसर तक सरस्वती नदी, दबखेडी, नरवाना ब्रांच के आस-पास लगते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे डयूटी देंगे और बकायदा निगरानी रखेंगे। इस गंभीर विषय को लेकर कहीं भी कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा करना सभी का नैतिक दायित्व भी है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सर्किट हाउस में बरसाती पानी से शहर को बचाने के विषय को लेकर एसडीएम शाश्वत सांगवान, डीएमसी अमन कुमार सहित नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इसके उपरांत पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित तमाम अधिकारियों ने सबसे पहले पिपली सरस्वती स्थल, खेडी मारकंडा, मोहन नगर, दबखेडी सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यहां पर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना।
पूर्व राज्यमंत्री ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी और भारी बारिश के कारण कुरुक्षेत्र के आस-पास बहुत ज्यादा पानी आ चुका है। यह पानी अंबाला के रास्ते एसवाईएल और नरवाना ब्रांच तथा जंदहेडी के रास्ते बंटेन नाले में पानी कुरुक्षेत्र की तरफ पहुंच सकता है, इसलिए नरवाना और एसवाईएल के पास वाले क्षेत्रों के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पल पल की जानकारी सरकार और प्रशासन को सौंपना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और सरकार लोगों की सेवा के लिए तत्पर है, किसी भी व्यक्ति को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?