Home haryana राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका:-विधायक योगेन्द्र राणा

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका:-विधायक योगेन्द्र राणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

एनडी हिन्दुस्तान

असंध।
   असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, असंध में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में पहुंचने पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य  पवन कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। विधायक योगेन्द्र राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य, कविताएँ एवं भाषण शामिल रहे।

विधायक योगेन्द्र राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का विद्यार्थी जीवन में बड़ा महत्व है, ऐसे में शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करते हुए राष्ट्र के लिए उज्ज्वल भविष्य तैयार करते है। विधायक ने  शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और उनके सानिध्य में ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। शिक्षक हमारे जीवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता-पिता हमें जीवन देते हैं, परंतु जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। वे न केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुजनों का आदर करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य  पवन कुमार ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा शिक्षकों को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य  पवन कुमार और विद्यालय स्टाफ से नंद किशोर, गोविंद, अकविंदर कौर, अनुज,श्वेता, प्रियंका चौहान सुनील, राकेश, राजेश विजय व नीलम उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?