Home Ambala News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

बुरी आदतों वाली चीजों पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया- अनिल विज


सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया- विज

सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही- विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीदारी होगी, ज्यादा खरीदारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी। ज्यादा मांग होगी तो ज्यादा कारखाने स्थापित होंगे। ज्यादा कारखाने लगेंगे तो ज्यादा रोजगार मिलेंगे। ज्यादा रोजगार मिलेंगे तो फिर ओर अधिक खरीदारी होगी। इस प्रकार से ओर कारखाने स्थापित होंगें तो ओर अधिक रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से ये चक्र चलता है।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ही झटके में विकास को रॉकेट बना दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी की जरूरत की चीजें हैं, जैसे आटा, दूध, दही, मक्खन, दवाइयां, इंश्योरेंस इत्यादि सस्ती की गई है। जबकि बुरी आदतों वाली चीजें जैसे बीडी, तम्बाकू, शराब इत्यादि पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया है। इस प्रकार से सरकार ने बुरी आदतों से दूर रहने का एक संदेश भी दिया है।

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया- विज

उन्होंने कहा कि कुछ भी करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है। हमारी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया गया हैै। ऑनलाइन गेमिंग पहले भी होती थी, और ये पहले भी बुरी थी और आज भी बुरी है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के पास ऑनलाइन गेमिंग को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन हमारी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है और गलत कामों पर रोक लगाना चाहती है।

सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही- विज

विज ने कहा कि यदि ध्यान से गौर किया जाए तो जीएसटी बदलाव में रोजमर्रा की चीजों की दर को कम किया या समाप्त कर दिया है जबकि बुरी चीजों जैसे बीडी, तम्बाकू व शराब इत्यादि पर जीएसटी की दरों को बढ़ाया गया है यानि हमारी सरकार लोगों में बुरी आदतों को छुडाना चाहती है। हमारी सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही है जबकि पहले इन चीजों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?