भिवानी। मुख्यमंत्री उड़ानदस्ते ने नामी कंपनियां के नाम पर नकली घी बनाने वालों पर छापेमारी की है। सवा तीन क्विंटल से ज्यादा नकली की बरामद किए जाने की सूचना है।भिवानी बस अड्डे के पास गली नंबर 6 में नकली घी की खेप बरामद की गयी है।छापेमारी के दौरान नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।प्रतिष्ठित घी कंपनी वीटा सहित अन्य कंपनियो के नाम प्रयोग किये जा रहे थे।