Home Chandigarh क्लास फोर युनियन ने शिक्षा विभाग में कार्यरत डायरेक्ट डीसी रेट कर्मचारियों को विभाग द्वारा आऊटसोर्सिंग में तब्दील करने का किया जोरदार विरोध

क्लास फोर युनियन ने शिक्षा विभाग में कार्यरत डायरेक्ट डीसी रेट कर्मचारियों को विभाग द्वारा आऊटसोर्सिंग में तब्दील करने का किया जोरदार विरोध

by ND HINDUSTAN
0 comment

मांग पूरी न होने पर यू. टी. सचिवालय का करेंगे घेराव: अन्नु कुमार 

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ की एक आपातकालीन विशेष बैठक मस्जिद ग्राउंड, सेक्टर 20 में संपन्न हुई। 

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने की। बैठक में शिक्षा विभाग में सन्  2009 से सीधे डी.सी.रेट ग्रुप-डी कर्मचारियों को ठेकेदारी पर लाने की विभाग द्वारा की जा रही योजना की कड़ी निंदा की गई।

अन्नु कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विभाग इस प्रकार की षडयंत्रकारी नीति लागू करने का प्रयास करता है, तो क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन उसका पूरा जोरदार विरोध करेगी। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगला प्रदर्शन शिक्षा विभाग, सेक्टर 9 के घेराव का होगा।

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जोनी कुमार ने विशेष रूप से मिड-डे-मील महिला कर्मचारियों के अत्यधिक आर्थिक शोषण पर ध्यान आकृष्ट किया।

 उन्होंने प्रस्तावित किया कि मिड-डे-मील कर्मचारियों की 4 घंटे की ड्यूटी को डी.सी.रेट वेतनमान के तहत वेतन प्रदान किया जाए और उन्हें उचित मेडिकल सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

यूनियन के चेयरमैन पाल सिंह ने कहा कि ठेका प्रथा एक कैंसर जैसी घातक व्यवस्था है, जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन और समान अधिकार दिए जाएं।

इस आपातकालीन बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि शिक्षा विभाग में अनुचित और अन्यायपूर्ण नीतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 युनियन के सलाहकार अशोक कुमार ने कहा कि क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन हर हाल में कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करती रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?