Home Kurukshetra News टैलेंट शो छात्राओं की प्रतिभा निखारने का मंच : घनश्याम दास

टैलेंट शो छात्राओं की प्रतिभा निखारने का मंच : घनश्याम दास

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (टैलेंट शो) मंगलवार को संपन्न हो गई। एमएलए घनश्याम दास अरोडा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी व पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरशरन कौर ने को-ओडिनेटर की भूमिका अदा की। इंडोनेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता बी-वॉक होस्पिटैलिटी की छात्रा ज्योति, उसके पिता अशोक कुमार, माता रजनीश व कोच अदिति को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया।

घनश्याम दास अरोडा ने कहा कि डीएवी कालेज में छात्राओं के सर्वांगिण विकास पर ध्यान दिया जाता है। छात्राएं एकेडमिक के अलावा खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में कालेज का नाम रोशन कर रही है। ज्योति ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंच के जरिए छात्राओं ने अपनी कला को जो प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है।

इस प्रकार रहे परिणामः
सोलो डांस में बीए अंतिम वर्ष की रूपसा ने पहला, बी कॉम प्रथम वर्ष की मान्या ने दूसरा व बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ग्रुप डांस में काजल व शिवानी ने पहला, भावना, तानिया, वंशिका व जानवी की टीम ने दूसरा तथा स्नेहा व महक की टीम ने तीसरा स्ािान अर्जित किया। गायन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की पूजा रावत ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की मेघांशु ने दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष की मानषू ने तीसरा स्थान अर्जित किया। वादन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की स्वास्तिका ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की पूजा रावत ने दूसरा तथा बीए द्वितीय वर्ष की मेघांशू ने तीसरा स्थान अर्जित किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी ने पहला, रूपसा ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की समीक्षा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। भाषण में बी कॉम अंतिम वर्ष की अश्मिता ने पहला, बीसीए द्वितीय वर्ष की जानवी ने दूसरा तथा बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की सेजल ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की प्रियंका ने दूसरा तथा बीए तृतीय वर्ष की सुरभि ने तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रश्नोत्तरी में पलक, पूजा, दिव्या अरिन की टीम ने पहला, तानिया, तन्वी, सिमरनजीत व कनिका की टीम ने दूसरा तथा अंजलि, मधु, जसलीन व सतविंद्र की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

हरियाणवी, पंजाबी व वेस्टर्न गीतों पर जमकर थिरकी छात्राएंः
टैलेंट शो के दौरान भावना, तान्य व वंशिका ने मैनु लहंगा लई दे मेहंगा जा मरजानेया गीत पर डांस किया तो सभागार तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। ज्योति ने वे तू लौंग, वे मैं लाची, तेरे पीछे आ गवाची, सानिया ने हाए नी हाए नखरा तेरा नी, हर्षिता ने दिवानी मस्तानी हो गई तथा सिया व कसक ने शिखर दोपहर विच चलदी है पंखियां, गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जब छात्राओं ने ग्रुप डांस में ओ ननदी के बीरा गीत पर नृत्य किया तो सभागार में बैठी छात्राएं भी झूमती नजर आई। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?